whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162222 readers visited
Loading...

Advertisement

पुलिस कप्तान का ऑपरेशन लॉकडाउन, लॉकडाउन का उलंघन पड़ा महंगा 28 शहरी बाबू पहुँचे हवालात

location_on गढ़वा access_time 23-May-20, 01:55 PM visibility 706
Share



																		पुलिस कप्तान का ऑपरेशन लॉकडाउन,

लॉकडाउन का उलंघन पड़ा महंगा
28 शहरी बाबू पहुँचे हवालात


आयुष तिवारी check_circle



गढ़वा - जिला मुख्यालय गढ़वा में पुलिस कप्तान खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव ने शुक्रवार की रात्रि अपने ही नेतृत्व में 2 घंटे का ऑपरेशन लॉकडाउन अभियान गढ़वा शहर में चलवाया। शाम करीब 7: 15 बजे से 9:15 बजे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान गढ़वा शहर के विभिन्न इलाकों में अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग को धत्ता बताते हुए कहीं गप्प करते तो कहीं अनावश्यक रूप से शहर में सैर सपाटा करते, 28 शहरी बाबूओं को पकड़ कर पुलिस ने सदर थाने के हवालात तक पहुंचाया। बाद में पीआर बांड भरवाकर हिदायत देते हुए देर रात्रि करीब 1:00 बजे घर जाने की इजाजत इस शर्त पर मिला की दूबारे लॉक डाउन का उल्लंघन की गलती नहीं करेंगे। दरअसल 2 घंटे का पुलिस विभाग का गढ़वा शहर का ऑपरेशन लॉक डाउन अभियान विभाग को मिली इस खबर के बाद चलाया गया कि लोग ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर रहे हैं और ना ही शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक का लॉकडाउन का शर्त मान रहे हैं।
Advertisement
सूत्रों का माने तो इसे ध्यान में रखकर, पुलिस कप्तान खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव के नेतृत्व में शाम 7:15 बजे इस अभियान का आगाज पीसीआर वैन के सायरन से शुरू हुआ। पीछे-पीछे पुलिस कप्तान व पुलिस विभाग का अमला दानरो नदी टैक्सी स्टैंड में लगी सब्जी बाजार पहुंचा जहां पर बाजार में भीड़-भाड़ लगाए लोगों को शाम 7:00 बजे के बाद घर जाने को समझाया गया। सब्जी वाले भी समझाए गए। इस दौरान शहर के पुरानी बाजार तथा मेन रोड के इलाके में भी पुलिस पहुंची तथा व्यवसायियों को शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक दुकान बंद रखने, बेवजह सड़क से नहीं गुजरने, जो जैसे हालात में मिला, जैसे कोई बाइक पर दो चल रहा था तो उसे बेवजह नहीं घर से बाहर निकलने तो बगैर मास्क लगाए बाइक नहीं चलाने जैसी बातें समझाया जा रहा था।
Advertisement
1 घंटे तक चले इस अभियान के बाद भी जब शहर के लोग लॉकडाउन के प्रति गंभीर नहीं दिखे तो पुलिस विभाग ने ऑपरेशन लॉकडाउन में और सख्ती बढ़ा दी, फिर क्या था, लॉकडाउन का उल्लंघन कर सैर सपाटा करने वाले, गप्प सड़ाका लगाने वाले 28 मनचले शहरी बाबुओं को को हिरासत में लेकर सदर थाना के हवालात पहुंचा दिया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play