whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472140
Loading...


बीएलओ के साथ बैठक कर सीओ ने मतदाता पुनरीक्षण को ले दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 11-Nov-20, 05:56 PM visibility 664
Share



बीएलओ के साथ बैठक कर सीओ ने मतदाता पुनरीक्षण को ले दिया निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखण्ड के सभी बीएलओ पर्यवेक्षक व बीएलओ की बैठक अंचलाधिकारी जेके मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित बीएलओ पर्यवेक्षक व बीएलओ को जानकारी देते हुए जेके मिश्रा ने कहा कि आगामी 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। उन्होंने इस दौरान सभी योग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रपत्र 6,मृत,स्थानांतरित व दुबारा प्रविष्टि वाले मतदाताओं का नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7, मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि यथा नाम, पता, लिंग, उम्र आदि सुधार के लिए प्रपत्र 8 भरने की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य 16 नवम्बर को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ प्रारम्भ हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन कार्य है, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक भी योग्य व्यक्ति नही छूटे इसका ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को एक सप्ताह के अंदर प्राप्त प्रपत्र को प्रखण्ड कार्यालय में जमा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर दो दिन विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक मुकेश पाण्डे, पंचायत सचिव अजित सिंह, संतोष सिंह, मनरेगा के सहायक अभियंता नितेश कुमार बीपीआरओ बसंत पाण्डे, बीएलओ अफरोज खान, इंद्रदेव प्रजापति, रामनारायण मिश्रा, सुनील कुमार, नीलम तिवारी, रेशमा खातून, रंजू सिंह, नसीम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play