कांडी : प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को प्रखंड के कई मूलभूत समस्या व दस सूत्री मांग पत्र को लेकर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस धरना प्रदर्शन में प्रखंड के विभिन्न भागों से लगभग तीन से चार सौ की संख्या में पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया। उसी दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार अफसरशाही तथा बिचौलिया गिरी हावी है। यहां के लोगों को हर पहलू पर अधिकारियों पदाधिकारियों तथा दलालों द्वारा शोषण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं में भारी धांधली प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा की जा रही है।
प्रखंड के लोगों को लाभ से वंचित रखा जाता है। और उसी लोगों को इसका लाभ दिया जाता है जो मुंह मांगे रकम और अपने आप में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में प्रखंड में हो रही व्याप्त पैमाने पर रिश्वतखोरी बिजोलिया गिरी को समाप्त किया जाएगा। 70, 80 व 90 वर्ष के कई बुजुर्ग लोगों ने पेंशन के आशा में अपने जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। आज तक वैसे लोगों को पेंशन के लाभ से वंचित रखा गया है। इससे प्रतीत होता है कि इस प्रखंड में अधिकारियों-पदाधिकारियों द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिसको लेकर उपायुक्त गढ़वा के नाम 10 सूत्री मांग पत्र प्रभारी कृषि पदाधिकारी निरज कुमार सिंह को सौंपा गया।
मांग पत्र में स्वास्थ्य केंद्र कांडी में तीनों शिफ्ट डॉक्टर की उपस्थिति, ऑक्सीजन एंबुलेंस की व्यवस्था, जन वितरण प्रणाली से गरीब परिवारों को चिन्हित कर जोड़ना, प्रखंड के सभी ग्रामीण इलाकों की सड़कों को अविलंब मरम्मत कराना, प्रधानमंत्री आवास में गरीब लोगों को चिन्हित कर सेक डाटा 2011 से बचे हुए लक्ष्य को आवास प्लस में परिवर्तित करना, पंचायतों में फैली भ्रष्टाचार पर रोक लगाना, पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर गरीब परिवारों को वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन की लाभ दिलवाना, सुन्डीपुर पुल का एप्रोच पथ पूर्ण कराना, प्रखंड के सभी गांव टोला में बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करना, प्रखंड के वैसे गांव जिन्हें आज तक उनकी जमीन को ऑनलाइन से नहीं जोड़ा गया है, वैसे गांव को चिन्हित कर हर लोगों की जमीन को ऑनलाइन कराने को लेकर मांग पत्र सौंपा गया है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष झरी प्रसाद, राजेंद्र तिवारी, अजय पासवान, विजय पांडे, सिकंदर ठाकुर, सलीम अंसारी, नूर उल हक, अलीमुद्दीन खलीफा, सत्येंद्र नाथ तिवारी, छोटु दुबे, शौकत अली के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।