गढ़वा : चित्रगुप्त पूजा समिति के द्वारा आज दिन रविवार को सभी चित्रांश परिवार के बीच बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने किया, जिसमें इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा मनाने हेतु निर्णय लिया गया एवं भारत सरकार द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार पूजा पाठ किया जाएगा। इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने का भी निर्णय लिया गया एवं कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष निमंत्रण व्हाट्सएप एवं फोन के माध्यम से किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से विजय कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, गिरेंद्र प्रसाद सिन्हा, शिवाजी श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिन्हा, विष्णु देव नारायण श्रीवास्तव, कुंज बिहारी लाल श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, किशन सिन्हा, चंद्रशेखर प्रसाद, रंजीत सिन्हा, अमित रंजन, विवेक कुमार सिन्हा, शशि भूषण श्रीवास्तव, आदि लोग उपस्थित थे।