कांडी : गढ़वा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बढ़ो दुबे ने जनहित व बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेश प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। श्री दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जनहित के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं राजनीतिक के लिए नहीं।
उन्होंने कहा कि 11 नवंबर 11 बजे दिन में प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। वहीं बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली-सड़क-पानी और पेंशन को लेकर वैसे सभी गरीब परिवार जो इस प्रकार के लाभ से वंचित हैं उनको जल्द से जल्द लाभ मिले पदाधिकारियों से मांग किया जाएगा।
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेश प्रखंड अध्यक्ष झारी प्रसाद, शम्भु पांडे, राजेन्द्र तिवारी, सुनील प्रसाद, रामनाथ शाह, वशिष्ट राम, भोला पासवान, संजय कुमार, नूरुल मियां ,मनीष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।