गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव निवासी संतोष पासवान के पुत्र को पांच युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में अभिषेक के चेहरे और माथा में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में लाया गया। अभिषेक ने मारपीट के घटना में शामिल युवकों पर केस दर्ज करने के लिए सदर थाना में आवेदन दिया है। थाना में दिए गए आवेदन में घायल युवक ने कहा है कि वह करीब आठ बजे तिलदाग नहर पर से सामान लेकर अपने घर जा रहा था। उसी दौरान पांच युवकों ने उसकी गाड़ी रोककर उसके साथ जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। उसने दिए गए आवेदन में कहा है कि पांच युवकों में से एक युवक ने उसपर पिस्टल से वार किया।
उसके बाद वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश आया तो देखा कि चेहरा से खून निकल रहा है। उसके गले से सोने का चैन, पर्स और मोबाईल गायब है। उसने बताया कि उसके साथ मारपीट करने वाले युवको को पहचानता है। जिसका नाम मंजूर, सदाम, टेना, इरशाद और आशीफ है। उसने थाना प्रभारी से घटना में शामिल युवकों पर कार्रवाई की मांग की है।