गढ़वा : गढ़वा एसएससी अभ्यर्थियों ने 12 नवंबर को दिल्ली के राजघाट में आयोजित शांति मार्च में जिले के 200 अभ्यर्थियों को शामिल कराने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास का घेराव किया।
मंत्री के आवास घेराव कर रहे एसएससी अभ्यर्थियों ने कहा कि 2018 में एसएससी जीडी के तहत 60 हजार बहाली निकाला गया। बहाली प्रकिया पुरा करने के बाद 85 हजार अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच हुआ और सभी लोग फीट निकले। ऐसे में 25 हजार अभ्यर्थियों की भविष्य अधर में लटकी हुई है। अभ्यर्थियों ने 85 हजार अभ्यर्थियों को बहाल करने की मांग को लेकर 12 नवंबर को दिल्ली के राजघाट में सभी अभ्यर्थियों का शांति मार्च है।
उसमें गढ़वा जिला से भी 200 अभ्यार्थी को शामिल होना है। झारखंड से दिल्ली के लिए एक भी ट्रेन नहीं चल रही है। ऐसे में गढ़वा के 200 अभ्यर्थियों को दिल्ली जाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हम सभी मंत्री से दिल्ली जाने हेतू बस सुविधा की मांग पिछले 15 दिनों से कर रहे है पर कोई सुनने वाला नहीं है। अंत में परेशान होकर आज मंत्री के आवास का घेराव कार्यक्रम किया है।

घेराव करने वालों में जय प्रकाश यादव, सुनिल यादव, धर्मेन्द्र यादव, राम कुमार पांडेय, धनंजय यादव, सुभाष कुमार, अवध कुमार, जीवन करकेट्टा, झुलन कुमार, नाग्रेन्द्र बाहुबली, आनंद सिंह, अमित यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।