कांडी : कांडी प्रखंड क्षेत्र के मझिगावां पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों के नाम को हटाए जाने को लेकर 22 सितंबर को कांडी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी जोहन टुड्डू को सूची से नाम हटाये गये लाभुकों ने लिखित आवेदन दिया था।
आवेदन के आलोक में डीआरडीए गढ़वा के द्वारा बुधवार को डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी, तकनीकी सहायक के के द्वारा स्थल जांच हेतु भेजा गया जिसमें सूची से नाम हटाये गये लाभुकों के आवास का स्थल जांच किया गया जयप्रकाश चौबे, लालमुनी राम, नंदू साह, वीरेंद्र प्रसाद,सहित लाभुकों का जांच किया।
जांच के दौरान अधिकारी गहनता से निरीक्षण कर रहे थे। वहीं जांच के दौरान कुछ लाभुकों ने नाराजगी दिखाते हुए पंचायत में बढ़ रही भ्रष्टाचार के खिलाफ भी शिकायत किया।
अधिकारियों ने जांच के दौरान कहा कि हमारे द्वारा जो वास्तविकता है वही लिखा जा रहा है किसी को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। जो योग्य लाभुक होगा उसे अवश्य ही आवास दिया जाएगा।
मौके पर डीआरडीए से परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा, तकनीकी सहायक हंसानंद स्वामी, ब्लॉक क्वार्डिनेटर अशर्फी राम, पंचायत सचिव ललन बैठा व स्वयं सेवक उपस्थित थे।