कांडी : प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद पाठक ने बताया कि विद्यालय के विकास के लिए उक्त समिति का गठन किया गया है।
इस कमिटी में क्षेत्रीय विधायक अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी उपाध्यक्ष, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचिव, स्थानीय पंचायत मुखिया, विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को कमिटी का सदस्य बनाया गया है।
मौके पर मौजूद रामलाला दुबे ने कहा कि इस तरह के कमिटी का गठन प्रखंड अंतर्गत सभी उच्च विद्यालय में होना है।
प्रधानाध्यापक रामप्रसाद पाठक ने कहा कि विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने की वजह से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
विद्यालय असुरक्षित होने की वजह से प्लांटेशन का कार्य भी प्रभावित हो सकता है।
मौके पर कांडी पंचायत मुखिया विनोद प्रसाद, भाजपा नेता रामलाला दुबे व अनुप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।