whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164801 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिका रांची में मौत

location_on गढ़वा access_time 03-Nov-20, 11:15 AM visibility 762
Share



बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिका रांची में मौत


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा-शाहपुर मुख्य पथ के हरैया गांव में विगत 31 अक्टूबर की रात्रि में घटी सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत इलाज के दौरान मेडिका रांची में गत देर रात्रि हो गई। विदित हो कि उक्त दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए थे। जिसमें करुआ कला निवासी प्रदीप कुमार तिवारी का पुत्र 22 वर्षीय अमन तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए मेडिका रांची में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था और वे वेंटिलेटर पर थे, जहां 2:00 बजे रात्रि में उन्होंने अंतिम सांसे ली। बता दें अमन तिवारी पढ़ाई में बहुत ही तेज मेहनती तथा व्यावहारिक थे। उनके कुशल व्यवहार के कारण घर के आसपास के लोग और उनके परिचित उन्हें बहुत प्यार देते थे।
Advertisement
सड़क दुर्घटना में जब वे घायल हुए तो करुआ कला सहित अगल-बगल गांव के लोग भी यह जानकारी सुनकर स्तब्ध हो गए। क्योंकि अपने मेहनत के कारण और घर घर ट्यूशन पढ़ते थे, जिससे वे सभी के चहेते थे। आज जब उनकी मृत्यु की खबर आई, तो लोग सन्न रह गए। विशेषकर गोवावल इलाके में मातम छा गया। भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिला के आईटी सेल संयोजक गुड्डू तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों ने एक प्यारा भाई को खो दिया है। जबकि करुआ कला मुखिया प्रतिनिधि अरुण तिवारी ने रुंधे गला से बोलते हुए कहा कि भतीजा अब वापस नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि अमन अपने दोस्तों में सबसे तेज था और दुलारा भी था। उसके दोस्त उसकी हर बातों को मानते थे। गांव में गम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन के पार्थिव शरीर को आज करूआ कला लाया जायेगा। अदरा नदी पर दाह संस्कार किया जायगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play