बिशुनपुरा थाना छेत्र के मझीगांवा गांव में राजेश ठाकुर का झोपड़ी आज शाम को जल कर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में घर का सामग्री जलकर बर्बाद हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घर में रखे टीवी, स्टेपलाइजर, मोबाइल, बक्सा, अटैची और घर में रखे खाद्य समाग्री जल कर पूरी तरह राख हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया।
घटना के समय राजेश ठाकुर घर पर नहीं था बाहर कमाने गया है। पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि मेरा एक ही आशियाना था जो जल कर राख हो गया। हम बच्चों के साथ बेघर हो गए। आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।