रमना : प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री सीताराम मानस मंदिर के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी के नेतृत्व में विधायक भानु प्रताप शाही का 43 वां जन्मदिन केक काटकर मनाते हुए बधाई और शुभकामना दिया है।
इस मौके पर 50 गरीब असहाय व जरूरतमंदों के बीच जिला महामंत्री विकास कुमार स्वदेशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रोफ़ेसर महमूद, जोखू सिंह ने कंबल वितरण किया। विकास कुमार शो देसी ने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं का उद्देश्य जरूरतमंदों का सेवा करना है। इसी निमित्त विधायक भानु प्रताप शाही का जन्मदिन गरीब असहाय और जरूरतमंदों के बीच मनाया जा रहा है। भानु प्रताप शाही इन्हीं जरूरतमंद असहाय लोगों के आशीर्वाद से भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गाड़ी को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, विनय सिन्हा, राजेश कुमार सिंह, शंकर चंद्रवंशी, हेमंत पाठक, अजमेर उद्दीन, ताहिर अंसारी, कमलेश कुमार, विष्णु देव वर्मा, निशित राहुल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।