गढ़वा : मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अन्तर्गत सदर अस्पताल गढ़वा में सिविल सर्जन डॉक्टर एनके रजक की अध्यक्षता में आज पुनः तीन मरीजों को 11,72,754 रुपये स्वीकृत करने के लिए बैठक की गई।
इस दौरान सीएस ने बताया कि गढ़वा जिले में अब तक 30,34221(तीस लाख चौतीस हजार दो सौ इक्कीस) रुपये विभिन्न लोगों को इलाज हेतु मदद पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वकांक्षी योजना का लाभ लोगों को जागरूक कर जिले में किडनी, कैंसर एवम लिवर से ग्रस्त मरीजों के इलाज हेतु अधिकतम 5 लाख तक कि राशि के लाभ दिए जाने का प्रावधान है। गढ़वा जिले के मरीजो को तत्काल लाभ उपलब्ध कराने में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जिले के स्वास्थ विभाग, अंचल विभाग तथा सम्बंधित कर्मचारी एवम योजना के विधायक प्रतिनिधि कंचन कुमार साहू को विशेष रूप से मरीजो को मार्गदर्शन कर, उनके स्वास्थ्य लाभ की जिम्मेवारी निभाने का निर्देश देते हुए, मरीजो के सभी जरूरी दस्तावेज को शीघ्रताशीघ्र बनाने एवम बैठक कर तत्काल राशि उपलब्ध कराने निर्देश दिया है।
बता दें गढ़वा जिले में इस योजना को स्वीकृती हेतु के लिए एक कमिटी बनाया गया है, कमिटी में सिविल सर्जन डॉक्टर एनके रजक, अनुमंडल पदाधिकारी मो.जियाउल हक, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जे पी सिंह, विधायक प्रतिनिधि कंचन कुमार साहू, जिला कल्याण पदाधिकारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेरु यामानी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार तरुण को शामिल किया गया है।
सीएस डॉक्टर एनके रजक ने बताया कि अब तक कुल 9 लोगों को इसका लाभ मिला है, जिनमें बंशीधर नगर निवासी कैंसर पीड़ित रोशन कुमार चंद्रवंशी को 283110, तिलदाग निवासी शारदा देवी 500000, ऊँचरी निवासी विनय राम 299899, मोरबे निवासी शांति देवी 179000, डुमरिया निवासी अरुण तिवारी 200000, मेराल निवासी कामेश्वर चौधरी 399458, गढ़वा निवासी शेख क़जुनैद 172754, बंशीधर निवासी संदीप दुबे 500000, मेराल निवासी शिवनाथ को 500000 राशि की स्वीकृति दी गई।