गढ़वा : गढ़वा थाना के गुरदी गांव में आबिद अंसारी 35 वर्ष का शव पेड़ से झूलता हुआ देखा गया है।
शाम को मिली सूचना के अनुसार आबिद शाम करीब 5:00 बजे अपने घर से सामान्य परिस्थिति में निकला हुआ था। इसी बीच कुछ लोगों ने उसके घर से 1 किलोमीटर दूर रास्ते में पेड़ से झूलता हुआ उसका शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव की बरामदगी के लिए निकल चुकी है। युवक ने खूद फांसी के फंदे में झूल कर आत्महत्या किया है अथवा किसी ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से फांसी के फंदे में झूला दिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।