गढ़वा : गढ़वा जिले में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। जिले के बरडीहा थाने के एक ही गांव के एक समुदाय की नाबालिग लड़की को उसी के गांव के समुदाय विशेष का एक युवक बहला-फुसलाकर पिछले 13 अक्टूबर से ही गायब कर दिया है।
हैरत तो इस बात की है कि इस संवेदनशील मामले को लेकर अब तक हुई पुलिस की कार्रवाई काफी ढ़िलढ़ाल रही है। ऐसा इसलिए की तेरह अक्टूबर से लड़की घर से गायब है। बीस अक्टूबर को बरडीहा थाना में लड़की के पिता ने अपहरण का मामला नामजद दर्ज कराया है। 3 दिन बीत जाने के बाद भी जब बरडीहा पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी रही, तो लड़की के पिता ने पुलिस अधीक्षक गढ़वा को 23 अक्टूबर को आवेदन देकर अपनी पुत्री की अपहरणकर्ताओं द्वारा हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए रिहाई की मांग किया है।
बावजूद अभी तक इस पूरे मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऐसी स्थिति में यह कहना अन्यथा नहीं होगा कि पुलिस इस मामले में हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है।
लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की का अपहरण बड़ा ही फिल्मी अंदाज में नाटकीय ढंग से किया गया है। क्योंकि लड़की 13 अक्टूबर अपहरण के दिन से 1 सप्ताह पहले अपने पिता के घर से पलामू जिले के पांडू थाने के दरुआ गांव अपने मामा के घर गई थी। वहां से मामी के साथ घटना के दिन वह मेदनीनगर में एक मॉल में मार्केटिंग कर रही थी इसी बीच एक उजला रंग का टीवीएस अपाचे JH01D9848 नम्बर की बाइक मॉल के बाहर सड़क पर लेकर युवक आता है और लड़का लड़की को लेकर फरार हो जाता है।
परिवार वालों का दावा है कि अपहरणकर्ता 28 वर्षीय उसके गांव का ही वह युवक अख्तर अंसारी का पुत्र अफजल अंसारी है, जो अपाचे बाइक पर बैठा हुआ है तथा उसके साथ कुछ लोग अगल बगल से रेकी कर रहे हैं। जो सीसीटीवी में देखने से अंदाज लग रहा है। अपहरणकर्ता उसके गांव का ही युवक है। सारा कुछ उस मॉल के फुटेज से पुलिस को उपलब्ध हो चुका है।
इस मामले में लड़की के पिता ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बावजूद अब तक पुलिस दो समुदाय से जुड़े इस मामले में लड़की की बरामदगी नहीं कर पाई है, यह अपने आप में गढ़वा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है। क्योंकि इस पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई अब तक पूरी तरह से निष्क्रिय है। लड़की के पिता ने अपहरण की इस घटना में उसके पिता भाई एवं दादा समेत पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बावजूद पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक लड़की को बरामद तो नहीं ही कर पाई है, किसी की गिरफ्तारी तक नहीं की है।
सीसीटीवी फुटेज में जिस अंदाज में लड़की मॉल से निकलकर अपनी मामी को चकमा देकर बाइक पर लड़के के साथ बैठी नजर आ रही है। उससे इतना साफ है कि लड़की अपनी मर्जी से लड़के के साथ घटना के वक्त गई है। ऐसी स्थिति में नाबालिक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाने से जुड़ा यह मामला पूरी तरफ से लव जिहाद से जूड़ा कहना अन्यथा नहीं होगा और लव जिहाद से जुड़े इस मामले के प्रति पुलिस ने जिस तरह से अब तक लापरवाही बरती है, वह भी अपने आप में हैरत करने वाली ही है।