गढ़वा : पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोटरे ने आज गढ़वा जिले के खरौंधी, बरडीहा, डंडई के थाना प्रभारियों के साथ-साथ नगर उंटारी महिला थाना प्रभारी की भी पदस्थापना आदेश जारी किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे के अंदर उक्त अधिकारियों को अपने-अपने नव पदस्थापित स्थान पर योगदान देने का आदेश जारी किया है।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी पदस्थापना आदेश के अनुसार पुअनि प्रदीप कुमार हेंब्रम को बरडीहा, मपुअनि सीमा कुमारी को महिला थाना नगर उंटारी, पुअनि नीतीश कुमार को डंडई थाना तथा पुअनि कमलेश कुमार महतो को खरौंधी थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
