भंडरिया (गढ़वा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय भंडरिया के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा विजयादशमी उत्सव मनाया गया। उत्सव में दर्जनों स्वयंसेवक अपने अपने घर से शस्त्र लेकर पहुंचे, जहां गुरू स्वरूप भगवा ध्वज, भारत माता एवं दुर्गा मां के तस्वीर के समक्ष शस्त्र का पूजन किया गया। इसके पश्चात जिला कार्यवाह नितेश कुमार के द्वारा बौद्धिक दिया गया। जिसमें उन्होंने आरएसएस के सभी छह उत्सव पर प्रकाश डालते हुए विजयादशमी के महत्व को बताया। साथ ही विजयादशमी उत्सव के अवसर पर सामाजिक समरसता के कार्य बढ़ाने का संदेश दिया। शक्ति स्वरूपा मां के पूजन के पश्चात मानव जीवन में शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड कार्यवाह देव नारायण सिंह, खंड व्यवस्था प्रमुख सुमित गोस्वामी, शेखर जयसवाल, रिशु जयसवाल, सुरजीत सिंह, देवानंद सिंह, श्रवण ठाकुर, नीरज गुप्ता, अजय प्रजापति, अजीत केसरी, प्रांजल कुमार सहित दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद थे।