कांडी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआ कला में गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे ने शनिवार को घटहुआ कला गांव में दशहरा तक 63 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाकर अपने वादा को पूरा किया। बता दें कि ग्राम पंचायत घटहुआ कला में आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी। लोगों ने कई बार विभाग से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी। परंतु कोई सफलता नहीं मिल रही थी। बाद में वहां के ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे के समक्ष गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग रखी। जिसके बाद श्री दुबे ने बिजली विभाग के आलाधिकारियों से बात कर गांव में 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराया।

गांव में बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद से इस गांव में रह रहे हैं, लेकिन आज तक हमलोगों ने घरों में बल्ब नहीं लगवाया था। आज पहली बार गांव में जलता बल्ब देखकर खुशी हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि आज तक किसी भी नेता ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। लेकिन श्री दुबे ने यहाँ पर आकर पर आकर लोगों को बिजली सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया था। जो शनिवार को युवा कांग्रेसी नेता बडू दुबे ने दशहरा तक बिजली ट्रांसफॉर्मर लगवाकर कर वादा को पूरा किया। जिससे सभी लोगों ने श्री दुबे के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान मनीष गुप्ता, चंदन गुप्ता, सत्यनारायण पासवान, परसु राम, शंभु पांडेय, राजेन्द्र तिवारी, कृष्णा साह, जयकुमार गुप्ता समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।