कांडी : प्रखंड क्षेत्र में बजरंग दल कांडी प्रखंड इकाई की ओर से शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर पूजा पंडालों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभिन्न पूजा कमेटियों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने कहा कि लोगों को सम्मान देने से बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। सभी कार्यकर्ताओं को भगवा वस्त्र प्रदान किया गया है।
मौके पर बजरंग दल कांडी इकाई अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, संयोजक ओम प्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सदस्य सनोज कुमार, मनोज पांडेय,बाबूलाल राम, प्रशांत सिंह, रंजन पांडेय, बसंत पासवान, रमेश राम, सुमंत राम, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।