भवनाथपुर (गढ़वा) : पुलिस ने गुप्त सूचना पर अरसली दक्षिणी में एक दर्जन घरों में लगे गांजा के पौधा को नष्ट कर लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया है। थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि अरसली दक्षिणी के कुछ घरों में गांजा का पौधा लगा हुआ है। पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जहां एक दर्जन घरों व खेत में लगे पौधा को नष्ट कर दिया गया है।