गढ़वा : दुर्गा पूजा एवं नवरात्र के शुभ पावन अवसर पर गढ़वा अनुमंडल के सभी आम नागरिकों, श्रद्धालुओं, भक्तजनों, माताओं बहनों एवं बच्चों को अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा जियाउल अंसारी ने अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि मां की कृपा आप एवं आपके परिवार पर सदैव बनी रहे, सभी को सुख, शांति, यश संपदा और कृति प्रदान करें। पर्व मनाते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी ना करें। हर समय हर जगह कोविड- 19 के अनुरूप व्यवहारों का पालन करें। 2 गज की दूरी एवम फेस मास्क का उपयोग करें। यह त्यौहार आपके जीवन को अनेक खुशियों से भर दें और आपके जीवन को खुशी धन एवं अच्छे स्वास्थ्य के साथ रौशन करें। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि आप की प्रार्थनाएं खुशी और समृद्धि लाएगी।
आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।