गढ़वा : दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके नियमित आज गढ़वा एसडीओ जियाउल अंसारी कथा एसडीपीओ बाहमन टूटी के नेतृत्व में गढ़वा थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह भी मौजूद थे। फ्लैग मार्च गढ़वा थाना से शुरु होकर रंका रोड होते हुए मझिआंव मोड़ होते हुए पुरानी बाजार तक गया।

इस दौरान एसडीओ जियाउल अंसारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया है। सभी चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्होंने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा भव्य रूप से मने और शांति व्यवस्था हर हाल में बनी रहे, इसके लिए सभी जगह पैदल ही घूम - घूम कर घर शहर में निरीक्षण किया गया है।
उन्होंने कहा कि शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है।