रमना (गढ़वा) : रमना थाना क्षेत्र के करचा निवासी रामकेश राम के 35 वर्षीय पुत्र अशोक राम का शव करचा पहाड़ी के समीप से शनिवार के अपराह्न थाना प्रभारी रणबिजय सिंह ने बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। दिन दहाड़े शव बरामद होने से क्षेत्र में अलग - अलग चर्चाएं जारी है।
हालांकि समाचार भेजे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। इस संबंध में रणबिजय सिंह ने बताया कि फिलहाल शव बरामद करते हुए अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है।