पलामू : लेस्लीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने प्रखंड के लेस्लीगंज नया बाजार, पुराना बाजार, कुन्दरी, ढेला, नौडीहा, भकसी समेत दर्जनों पूजा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने पूजा समिति के पदाधिकारियों को सरकारी गाइडलाइंस का हवाला देते हुए निर्णय का पालन करने का एवं शांतिपूर्वक पूजा मनाने का आदेश दिया।
इस अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी विनय कुमार शर्मा एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।