चिनियां : चिनियां प्रखंड के बिलयती खेर पंचायत अंतर्गत रानिचेरी में निराला युवा क्लब एवं भावी मुखिया प्रत्याशी गोपाल यादव के सहयोग से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज खेला गया। फाइनल मैच राजबांस तथा जमुनियाटांड़ के बीच खेला गया जिसमें एकतरफा मुकाबले में राजबांस की टीम ने 3 गोल दागकर मैच से जीतते हुए टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो चिनिया प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव एवं भावी मुखिया प्रत्याशी गोपाल यादव थे। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविंद यादव के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया गया। इस मैच में राजबांस ने जमुनियातांड को तीन शून्य से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
अपने टीम के तरफ से बिनेश्वर सिंह के द्वारा ही तीनों गोल दागे गए।

दोनों टीम के खिलाड़ियों को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव के द्वारा जर्सी एवं मेडल उपलब्ध कराया गया।