भवनाथपुर (गढ़वा) : टाउनशिप दुर्गा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर के दूसरे तले की ढलाई कार्य जन सहयोग से किया गया।
इसका शुभारंभ भवनाथपुर पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो ने नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर टाउनशिप आवासीय परिसर व दुर्गा मंदिर ट्रस्ट कमिटी के लोगों ने भी ढलाई कार्य में श्रम दान किये।
बताते चलें यह शिव मंदिर पलामू प्रमंडल का पहला तीन तल्ला शिव मंदिर निर्माण करने का निर्णय कमिटी ने लिया है। हालांकि सेल के अचानक खदान बन्द होने से लोगों में मंदिर निर्माण पूर्ण होने में निराशा थी, लेकिन सरकारी आला अधिकारियों, भवनाथपुर व्यवसायियों व टाउनशिप के आवासीय परिसर के लोगों द्वारा भरपूर आर्थिक व श्रम दान में खुल कर सहयोग मिलने से अब यह मंदिर के तीन तल्ला निर्माण होने में देर नही लगेगी।
इस पुनीत कार्य के सहयोग में कमिटी के पदेन अध्यक्ष सेल जीएम संजय सिंह, सचिव प्रदीप चौबे, प्रमोद सिंह, ध्रुप दुबे, दीपक दुबे, ज्वाला दुबे, कृष्णानन्द दुबे, सत्यम सिंह, संजीव सिंह, दिनेश सिंह, कुंडल सिंह, भोला सिंह, रमेश गुप्ता, सहित अन्य लोग शामिल है।