मेराल : शाह शक्ति सामाजिक संगठन की ओर से नवरात्र दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मेराल थाना क्षेत्र के राजबंधा गांव में गरीब असहाय के बीच 25 साड़ी का वितरण किया गया। शाह शक्ति समाजिक संगठन के जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने असहाय महिला गिरजा कुवंर को साड़ी देकर वितरण की शुरूआत किया। इसके बाद मखमली देवी, फेकनी देवी कलपतिया कुंवर, ललिता कुंवर, प्रेमाकुमारी, जितेन देवी, लीलावती देवी, फुलवा देवी, नारायण पासवान, उषा देवी अमरावती देवी, बरती देवी, सेवक चंद्रवंशी सहित कुल 25 गरीब असहाय के बीच साड़ी का वितरण किया।
श्री सिंह ने कहा कि नवरात्र के शुभ अवसर पर शनिवार को राजबंधा गांव में संगठन की ओर से जरूरतमंदों के बीच साड़ी का वितरण किया जा रहा है।
वैसे लोग जो खुशी के त्योहारों में भी गरीबी के कारण नए-नए वस्त्र नहीं खरीद पाते वैसे जरूरतमंदों के बीच आज राजबंधा में वितरण किया जा रहा है।
मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष उदित प्रसाद गुप्ता ने किया। मौके पर मुखिया प्रत्याशी शिवपूजन सिंह, मनोज सिंह, रविंद्र सिंह, आमोद रंजन, विनोद पासवान आदि लोग उपस्थित थे।