भंडरिया : भंडरिया झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मदगड़ी के गांव निवासी हनीफ अंसारी की शुक्रवार की रात्रि में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। शनिवार की शाम 4:00 बजे उनके पैतृक गांव मदगड़ी क, गाँव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।

झामुमो के अध्यक्ष अंसारी पिछले दो-तीन दिन से बीमार थे। इन्हें सीना में दर्द था। ये हार्ट पेशेंट भी थे। उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इनकी तबीयत और बिगड़ गई। ये शुक्रवार की रात्रि भोजन कर सो गए थे। आधी रात्रि में इनकी तबीयत और बिगड़ गई , इन्हें दो तीन बार उल्टी भी हुई। उनकी तबीयत बिगड़ता देख परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों के पास इलाज कराया। हालत में कुछ सुधार हुई, शुक्रवार की रात्रि करीब 2:00 बजे इंतकाल हो गया।
लोगों ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खबर पाकर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश मिंज उनके घर पहुंच कर मृतक के जनाजे को देखा।

मौके पर लॉरेंस कुजूर, लक्ष्मण उरांव, आदिवासी सभा के प्रखंड केश्वर केरकेट्टा, झगरू मिंज, सुनिल किस्पोट्टा, झामुमो के जिला अध्यक्ष, डेविड मिंज, राजद नेता खुर्शीद आलम, हाजी सलामत्तुल्लाह, हाजी अमीम अहमद, वाजुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी ।