गढ़वा : कोरोना को देखते हुए इस बार गढ़वा की ऐतिहासिक गढ़देवी मंदिर में अष्टमी पूजन में दीपदान कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
इसकी जानकारी देते हुए गढ़देवी मंदिर के पुजारी राजन पांडेय ने बताया कि इस बार कोरोना को देखते हुए अष्टमी का दीपदान मंदिर में नहीं किया जाएगा। सिर्फ जो लोग यहां पुरोहित हैं वही दीपदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अष्टमी नवमी एक दिन होने के चलते अष्टमी का दीपदान 11:38 पर किया जाएगा। उन्होंने गढ़वा के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करते हुए कहा है कि इस बार दीपदान में मंदिर परिसर में नहीं आए।