गढ़वा। गोदरमाना। सगमा। खरौंधी। विश्रामपुर। भवनाथपुर। कांडी। रमना : महासप्तमी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही जिला मुख्यालय गढ़वा समेत विश्रामपुर, कांडी, भंडारिया, रंका, गोदरमाना, रमना, श्री बंशीधर नगर, भवनाथपुर, खरौंधी प्रखंड मुख्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडाल में पट खोल दिये गये। इसके साथ ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उपस्थिति होने लगी है।
गढ़वा: जिला मुख्यालय गढ़वा के ऐतिहासिक गढ़देवी मन्दिर, जय भवानी संघ, संघत मुहल्ला, रंका मोड़ स्थित तिवारी पूजा पंडाल, चिनियां रोड स्थित मां दुर्गा पूजा समिति, मां भगवती पूजा समिति, नाहर चौक समेत शहर के अन्य पारंपरिक स्थलों पर पूर्व की भांति मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ रखी गयी है।
इन पूजा पंडालों में मां दुर्गा की अराधना और पूजा पुरे विधि विधान के साथ प्रथम पूजा से ही जारी है। मां दुर्गा की पूजा व पवित्र मंत्र के उच्चारण से एक ओर जहां भक्तिमय वातावरण उपस्थित हो गया है, वहीं महासप्तमी के अवसर पर मां के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उपस्थिति इन पूजा पंडालों में होने लगी है।
शहर के सहिजना, बाबा सोमनाथ मन्दिर, सोनपुरवा, बाजार क्षेत्र समेंत अन्य स्थलों पर स्थलों पर पुरे भक्तिभाव से मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गयी है। हालांकि कोविड-19 की वजह से पूजा बाजार में दुर्गा पूजा के अवसर पर पूर्व के वर्षो की तरह चहल-पहल अभी तक नहीं दिखी है। किन्तु दुसरी ओर मां दुर्गा की अराधना को लेकर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति होने लगी है।
गोदरमाना : रंका प्रखंड अंतर्गत छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित गोदरमाना में दुर्गा सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा दरबार की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन के लिए कपाट खुल गए जिसमें को रोना काल को देखते हुए सावधानियां बरती जा रही हैं एवं श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन लाभ उठाना पड़ रहा है। वहीं दुर्गा पूजा कमिटी गोदरमाना के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि महा अष्टमी के दिन शनिवार को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
सगमा : प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पुजा पंडालों में शुक्रवार को पंडालों का पट खुलने के साथ ही पुजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय सगमा भैया रूद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय सगमा, शारदा, पुतुर, सोणडीहा, मकरी, बिरबल, कटहर कला, घघरी सहित विभिन्न पुजा पंडालों में सरकार के गाईड लाईन के आधार पर दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है
खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के मां देवी मंदिर एवं बीआरसी भवन मे मां दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए आना जारी है
विश्रामपुर : नप सहित समस्त आंचलिक क्षेत्र में मां अम्बे की पट खुलने के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
हालांकि कोविड -19 को लेकर बरती गयी सावधानियां व सीमित स्तर पर सतर्कता के साथ दुर्गापूजा आयोजन को लेकर इस त्यौहार के उल्लास पर असर स्पष्ट दिख रहा है।बावजूद श्रद्धालुओं के आस्था पर कोई असर नहीं दिख रहा है। वहीं क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी ने क्षेत्र व क्षेत्रवासी की सलामती की मां भगवती से प्रार्थना की है।
भवनाथपुर : प्रखंड के पूजा पंडालों से शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाल कर क्षेत्र के विभिन्न नदियों से कलश में मंत्रों उच्चारण के बाद जल भरकर पूजा पंडालों में कलश स्थापना पंडितो के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर आपने अपने ग्राम क्षेत्र का भर्मण कराया गया टाउनशिप दुर्गा मंदिर, सिंदुरिया अरसली ,सीडी टाइप सहित जगहों पर कलश स्थापित किया गया।
कांडी : नव देवी माँ दुर्गा की पुजन आज सप्तमी तिथि को कलश यात्रा निकाल कर शुरू किया गया। काण्डी प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम अमडीहा में माँ दुर्गा पूजा कमिटी अमडीहा के द्वारा नवदुर्गा की पुजा विगत 3 वर्षों से होती चली आ रही है।
रमना : प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों मे दुर्गाेत्सव को लेकर शुक्रवार को पंडालों के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। पंडालों में मां की प्रतिमा को चक्षु दान के साथ शुक्रवार को सप्तमी पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया गया। हलांकी गत वर्ष के अपेक्षा पट खुलने के बाद दर्शन पुजन के श्रद्धालु की भीड़ पूजा पंडालो मे नहीं पहुंच रही है। इधर पूजा पंडाल में मजिस्ट्रेट के साथ जवानो की प्रतिनियुक्ति प्रशासन ने जगह-जगह की है।
इससे पुर्व सुबह में विभिन्न पुजा पंडालो के लिए कलश यात्रा निकाली गई। सुखडा़ नदी से श्रद्धालुओं द्वारा कलश में जल भर कर वापस पंडाल लाया गया। इस दौरान कोरोना के मद्देनजर सामाजिक दुरी एवं सभी गाइड लाइन का पुरी तरह पालन किया गया।