भवनाथपुर (गढ़वा) : सेल के महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने भवनाथपुर चुना पत्थर खदान में केंद्र सरकार के नियमों के तहत अंतिम खदान समापन योजना के अनुसार हो रहे कार्यों में बाधा डालने एवं सेल द्वारा लगाये गये खंभों एवं कंटीले तारों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 9 लोगों पर स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया है।
जिनपर केस दर्ज किया गया है, उनमें रामविजय साह, नागेंद्र साह, भरत साह, अनिल कुमार, वीरेन्द्र साह, मोहन साह, उमेश साह, अखिलेश साह और नानदेव साह (सभी सरईया गांव निवासी ) का नाम शामिल है।
सेल के महाप्रबंधक ने आवेदन में लिखा था कि भवनाथपुर चुना पत्थर खदान की कंटीले तारों से घेरने का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था, जिसे कुछ स्थानीय लोग असमाजिक तत्वों के साथ मिलकर रोक रहें हैं।
वहीं बिगत कुछ दिनों में खदान को घेरने के लिए बनाये गये कई खंभे और कंटीले तारों को तोड़ दिया गया, और बचे हुए खंभे और तारों को तोड़ने की धमकी दी जा रही है।