डंडई : डंडई प्रखंड के करके पंचायत में पुनः चोरी का मामला दूसरी बार घटी है। गत रात्री करके के सरफुद्दीन अंसारी के गुमटी दुकान में से अज्ञात चोरों के द्वारा दूसरी बार ताला तोड़कर 1200 रू नगद सहित 5000 की सामग्री चोरी हो गई।

चोरों ने दुकान से 10 साबुन, तेल, 5 पॉकेट निरमा, छुहाड़ा का एक डिब्बा सहित करीब 5000 रु की सामग्री रात्रि में गुंगटी का पटरा एवं ताला तोड़कर चोरी कर लिया है।