गढ़वा। कांडी : प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के षष्टी तिथि को पूरे भक्तिभाव के साथ मां कात्यायनी की आराधना की गई। वहीं मां दुर्गा को बेल निमंत्रण देने के लिए बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार को पूजा के साथ पंडालो में रखी प्रतिमाओं के नेत्रपट खोल दिए जाएंगे।
बेल निमंत्रण को लेकर सुबह से ही काफी चहल दिख रही थी। पूरे मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहितों ने बेल के पेड़ के नीचे मां दुर्गा की उपासना की। इसके बाद उन्हें निमंत्रण दिया गया। दुर्गा मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। वहीं सड़की,चौखड़ी भगवती स्थान में बेल निमंत्रण बनारस के पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
बेल के दो फल पर लाल कपड़ा बांधा गया। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कांडी प्रखंड क्षेत्र में विश्वव्यापी कोरोना महामारी के दौरान समाजिक दूरी का पालन करते हुए धूमधाम से बेल निमंत्रण दिया गया। उधर दुर्गा मंदिरों में पूजा- अर्चना करने को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आज माता की विशेष आराधना की गई।
गढ़वा : जय भवानी संघ के बेलवा वरण का पूजा संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में पंडित पुरोहित आचार्य सुनील धर दुबे जी, पुजारी मुरली श्याम सोनी, तरुण श्याम सोनी, रविंद्र प्रसाद, राहुल कुमार, अजय कुमार, हनी सोनी ने तपोवन निवास स्थान जाकर बेलवा निमंत्रण दिया। उक्त वृक्ष के नीचे विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए भगवती का आवाहन किया गया। बाजा सहित भगवती के प्राण प्रतिष्ठा हेतु उन्हें पालकी में बिठाकर लाया जाएगा।