रमना (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के टंडवा गांव स्थित पहाडी़ के पास देशी शराब बनाने और बेचने के खिलाफ रमना पुलिस के छापेमारी अभियान से अवैध धंधेबाजो मे हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी रणबिजय सिंह और पुलिस जवानों ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने के आरोप में तीस लीटर शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जब्त करते हुए इस भट्ठी धवस्त कर दिया है तथा संचालक अशर्फी पासवान को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी रणबिजय कुमार सिंह ने कहा की थाना क्षेत्र में अवैध धंधे के रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर है। क्षेत्र में इस प्रकार के अभियान लगातार चलते रहेंगे।
