धुरकी : प्रशिक्षू अपर समाहर्ता सह प्रभारी बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने गुरूवार को प्रखंड कार्यालय मे प्रभार ग्रहण कर सभी कर्मियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया। इस दौरान प्रभारी बीडीओ ने प्रखंड और अंचल के सभी कर्मियों से बारी-बारी से विभागीय कार्यों का प्रगति रिपोर्ट संक्षेप मे लेते हुए कहा की ससमय विकास कार्यों को पूर्ण करें। इस दौरान उन्होने आवास व मनरेगा से संबंधित विकास कार्य का समीक्षा भी किया। उन्होने इस दौरान कहा की गरीब जरूरतमंद व्यक्ति का कार्य जल्दी निबटाएं उन्हें कार्यालय का बार-बार चक्कर नही लगवाएं, उन्होने यह भी कहा की सभी कर्मी ससमय कार्यालय मे मौजूद रहें।
इस दौरान प्रधान सहायक आनंद सिंह, सहायक ताहिर हुसैन, आलोक कुमार, कर्मचारी शशिकांत विश्वकर्मा कर्मी अंबुज कुमार के अलावे सभी मौजूद थे।