बिशुनपुरा : बिशुनपुरा के बीडीओ हुलास महतो व थाना प्रभारी चुनवा उरांव ने प्रखंड के विभिन पूजा पंडालो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी प्रखंड के पिपरी, बिशुनपुरा, अमहर सहित कई पंडालो में गए तथा पूजा कमेटी के सदस्यों को सरकार के गाईड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने का कहा कि विजयादशमी का त्योहार शांति का संदेश देता है। हम सबको मिलकर वर्तमान परिस्थिति में प्रदेश में कोरोना चल रहा है, उससे बचने की जरूरत है। सबको नियम को पालन करते हुए मास्क लगाना जरूरी है। साथ ही साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते व भीड़ भाड़ से बच कर त्योहार को मनाना है।