गढ़वा : झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक को भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष बनने पर, गढ़वा जिला एथलेटिक संघ ने डॉ मधुकांत पाठक को बधाई और शुभकामना दी है।
बधाई देने वालों में गढ़वा जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष एसके पांडेय, सचिव आलोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय कांत, उदय नारायण तिवारी, रामाशंकर सिंह, सुशील तिवारी, अरविंद दुबे, जेम्स वाड्रा, उपेन्द्र राम, कौशलेश तिवारी, राजकमल तिवारी, आकाशदीप ऋषि, सुशील सिन्हा, प्रणव कुमार देव एवं जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।