रमना (गढ़वा) : दुर्गा पूजा त्योहार में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करना सबके लिए जरूरी है। कोरोना संक्रमण में कमी आई है, लेकिन त्योहार में जरा सी लापरवाही से गम्भीर संकट उत्पन्न हो सकती है। उक्त बातें गुरुवार को बीडीओ हुलास महतो ने पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि पूजा आयोजकों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध जनों का इस मौके पर आगे आकर अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। प्रखंड मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरा पूजा के दौरान भीड़ एकत्रित न हो इसका ख्याल प्रतीन्युक्त मजिस्ट्रेट व पूजा पंडाल के आयोजक रखेंगे।
उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन सरकार के गाइड लाइन के अनुरूप होगा। बीडीओ ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कराने में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। मास्क, सेनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन सभी प्रखंड वासी करेंगे। खुद बचें व दूसरे को भी प्रेरित करें ।