श्री बंशीधर नगर : दशहरा पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर पदाधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया है।उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मचारियों को नियंत्रण कक्ष में संधारित उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए उपायुक्त गढ़वा के संयुक्त निर्देश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
एसडीओ ने कहा है कि प्रतिनियुक्त अधिकारी बीडीओ व थाना प्रभारी से सम्पर्क स्थापित कर खैरियत प्रतिवेदन प्राप्त कर पंजी में प्रतिवेदन अंकित करेंगे तथा जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में जिन पदाधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, उनमे 22 अक्टूबर को अपराहन 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक नगर पंचायत के कनीय अभियंता उदय शंकर, सहायक प्रकाश कुमार, अनुसेवक इरफान अख्तर,10 बजे रात्रि से सुबह 6 बजे तक प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी रामशंकर प्रसाद,सहायक शुभम कमल व अनुसेवक अशोक कुमार, 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर पंचायत के कनीय अभियंता कौशल किशोर सिंह, सहायक सुनील कुमार तिवारी, अनुसेवक भोला ठाकुर, अपराहन 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कनीय अभियंता नंदकिशोर प्रसाद,सहायक युगेश दास, अनुसेवक सुग्रीव प्रसाद, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सोसलिस्ट राम, राजस्व कर्मचारी रितेश सिन्हा, अनुसेवक अशोक कुमार, 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से अपराहन 2 बजे तक पंचायत राज पदाधिकारी रामेश्वर राम, रोजगार सेवक राजेश कुमार, अनुसेवक इरफान अख्तर, अपराहन 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम, सहायक नितेश कुमार सिन्हा अनुसेवक अशोक कुमार, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कनीय अभियंता नंदकिशोर प्रसाद, राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार,अनुसेवक भोला ठाकुर तथा 25 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से अपराहन 2 बजे तक पंचायत राज पदाधिकारी रामेश्वर राम, रोजगार सेवक गुलाब पासवान, अनुसेवक सुग्रीव प्रसाद, अपराहन 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी रामशंकर प्रसाद, सहायक नगर पंचायत के लेखा लिपिक अमित कुमार व अनुसेवक अशोक कुमार के नाम शामिल है।