लेस्लीगंज : लेस्लीगंज थाना में शहीद अखिलेश राम की याद में लेस्लीगंज थाना परिसर एवं उसके पैतृक घर कुन्दरी में स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड पुलिस द्वारा शहीद के परिवार को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इसके अलावे सरकार द्वारा शहीद की शहादत अवसर पर दिए गए आश्वासन बच्चों की पढ़ाई नौकरी आदि का प्रोसेस कहां तक पहुंचा इस बाबत पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजा गया है।

इस मौके पर थाना प्रभारी रमेश चंद युवराज कुमार मनोज कुमार सुनील कुमार मनोज महावीर प्रसाद टी पी रजक समेत सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे। थाने के अलावे जैप 8 मुख्यालय लेस्लीगंज में भी शहीद की स्मृति दिवस मनाया गया।
