गढ़वा : नीलांबर नगर भवन परिसर से सूरत पांडे डिग्री कॉलेज गढ़वा के स्नातक कला भूगोल प्रतिष्ठा भाग 3 के विद्यार्थी पर्यावरण अध्ययन हेतु शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया। यह जानकारी भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार पांडेय ने दी है।