भवनाथपुर : प्रखंड अंतर्गत मकरी के बरवाबांध टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में अवैध रूप से कुछ लोगों के द्वारा कब्जा करके मवेशी बांधा जा रहा है। जिसकी लिखित शिकायत टोला के विनोद कुमार यादव ने बीडीओ सह सीडीपीओ रवीन्द्र कुमार से कर जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है।
उसने आवेदन में लिखा है कि टोला के कुछ लोगों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर अवैध कब्जा करके मवेशी बांधने का काम कर रहें हैं, जिससे पूरा में गोबर का अंबार लगा हुआ है।जिससे केंद्र पहुंचने वाले बच्चों को गंदगी से वाले दुर्गंध से बीमारी की खतरा हो सकता है।