कांडी : गढवा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे क्षेत्र भ्रमण के दौरान घटहुआ कला ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनको समस्याओं को सुना। श्री दुबे से घटहुआ कला के ग्रामीणो ने कहा कि पिछले दो वर्षों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है पूरे प्रखंड क्षेत्र में बिजली जल रही है परन्तु यहाँ के लोग आज भी ढिबरी युग में जीने को विवश हैं। उक्त सभी ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नही लगा। जिसके कारण तकरीबन 35 घर के परिवारों में ढिबरी लालटेन की रौशनी में अपना जीवन बसर किसी तरह से गुजार रहे हैं। वहीं गढ़वा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने कांडी के कनीय अभियंता से बात कर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की और उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नही करते हैं तो सबस्टेशन में तालाबंदी की जायेगी।
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण तकरीबन 35 घरों में लोग ढिबरी-लालटेन युग मे जी रहे हैं, जो कि बर्दाश्त नही किया जायेगा। मौके पर सत्यनारायण पासवान, चंदन गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी, शंभु पांडेय समेत दर्जनों अन्य ग्रामीण मौजूद थे।