खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के अमरोरा में स्वच्छता विभाग के द्वारा गरीब परिवार के लिए शौचालय का निर्माण काराया जा रहा है, जिसमें कई कमियां पाई जा रही हैं। जिसे लेकर बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने कोऑर्डिनेटर को ठीक कराने का निर्देश दिया। लेकिन ठीक नहीं कराया गया, बल्कि शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। शौचालय के लाभूक के द्वारा बताया गया कि हम लोगों को गड्ढा खोदने के लिए दबाव बनाया जाता है। हम लोग गड्ढा नहीं खोदते हैं तो उन लोग काम छोड़ कर भाग जाते हैं। जबकि शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हुए 1 माह बीत गया लेकिन अभी तक टंकी का निर्माण नहीं हुआ है। जिसके कारण हम सभी लोग शौच के लिए बाहर जा रहे हैं। जबकि सरकार के द्वारा ₹12000 देकर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि कोई भी महिला एवं पुरुष शौच के लिए बाहर न जाए।
लेकिन ठेकेदारों के द्वारा इससे नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि शौचालय बनाने में मानक के अनुरूप कोई भी सामान नहीं लग रहा है।