whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27274678
Loading...


नेहरू युवा केंद्र द्वारा मास्क सैनिटाइजर का किया जा रहा है दुर्गा पूजा पंडाल में वितरण

location_on बंशीधर नगर access_time 21-Oct-20, 06:00 PM visibility 649
Share



नेहरू युवा केंद्र द्वारा मास्क सैनिटाइजर का किया जा रहा है दुर्गा पूजा पंडाल में वितरण


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र, गढवा के जिला युवा समन्वयक मोहसीन हासमी के निर्देशानुसार श्री बंशीधर नगर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे के द्वारा कोरोना वायरस जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के श्री बंशीधर सेवा संस्थान दूर्गापूजा समिति को 500 मास्क , सेनिटाईजर, हैन्डवास व, टिसु पेपर उपलब्ध कराया गया। इस दौरान स्वयंसेवक के द्वारा सदस्यो को नो मास्क नो एंट्री अभियान, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का सही उपयोग, हाथ धोने की प्रक्रिया, आस-पास साफ सफाई रखने और कोेरोना गाइड लाइन के बारे में जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना का कहर पूरी दुनिया में फैलने का एकमात्र कारण जागरुकता का अभाव था।
समय पर दुनियाभर के देश जागरूक होकर सचेत हो गए होते तो ये महामारी इतनी भयावह नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि हम अब भी वही गलती दोहरा रहे हैं, अगर हम जागरूक नहीं होंगे तो कोरोना हमें बख्शने वाला नहीं है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए हमें सजग व सतर्क रहना होगा।उन्होंने अपने खानपान में पौष्टिक आहार के अलावा हरी सब्जियां, गिलोय का काढ़ा व विटामिन सी युक्त खाद्य सामग्री का सेवन करने की अपील किया ताकि कोरोना के कहर से खुद को व खुद के परिवार को बचा सकें। उन्होंने कहा कि लोग सुरक्षित रहें, इसके लिए हम भी अपने स्तर से लगातार प्रयास करेंगे और मास्क वितरण का कार्य आगे भी चलेगा। बंशीधर सेवा संस्थान के सदस्यो ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए पंडाल के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और मास्क का निश्शुल्क वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर पूजा समिति के कौशलेश चौबे, निशान्त चौबे, पियुष चौबे, शिवम चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play