गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के द्वारा फूड फॉर हंगर ( जरुरत मंदो के बीच भोजन वितरण ) 125 लोगों के बीच संकटमोचन रंका मोड़ मंदिर के पास किया गया। कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन लायन अमित कश्यप ने कहा लायंस ग्रीन के द्वारा इस कार्यक्रम को प्रत्येक सप्ताह किया जा रहा है
पूर्व अध्यक्ष सह प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन जयशंकर ब्रेजियर ने लोगों के बीच भोजन वितरण किया और बताया कि ये कार्यक्रम लगातार तीन हफ्ते से हर मंगलवार को किया जा रहा है और अनवरत हर सप्ताह किया जाएगा।

अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने कहा कि हमारे क्लब के द्वारा एक अनूठी पहल की गई है जो की सदस्यों के और उनके परिवार के सदस्यों के जन्मदिन और सालगिरह के उपलक्ष्य में सदस्यो के सहयोग से किया जा रहा है।
सचिव विनय कश्यप ने कहा की गरीबों की सेवा करना पुनीत कार्य है।