गढ़वा : गढ़वा शहर के नीलांबर भवन (टाउन हॉल) के मैदान से पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में बताया गया कि नीलांबर भवन के पास शव सुबह से ही पड़ा हुआ था, लेकिन लोग उसे सोया हुआ समझकर आते जाते रहे। संध्या 4:00 बजे जब लोगों को निगाह उस पर पड़ा तो देखा कि वह मरा पड़ा है। लोगों ने बताया कि मृतक का दिमागी हालत ठीक था। वह गढ़वा शहर में मांग कर खा पी रहा था। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाया था। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई थी।