कांडी : मंगलवार की दोपहर एक बजे मझिगावां पंचायत के कवलदाग टोले पर रपुरा निवासी ब्रिज बिहारी सिंह उर्फ चिखुर सिंह की गाड़ी संख्या JH03L3683 की धक्के से एक सात वर्षीय बच्चे मौके पर ही मृत्यु हो गई। बच्चा कवलदाग टोले के नागेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र सन्नी कुमार सिंह उर्फ कन्हाई सिंह कवलदाग स्थित दुर्गा पूजा पंडाल से प्रसाद लेकर जैसे ही सड़क पर पहुचा तभी भवनाथपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो गाड़ी ने अगस्त साह के घर के सामने धक्का मार दिया। बोलेरे चिखुर सिंह का बड़ा लड़का चला रहा था। लड़के की मृत्यु मौके पर ही हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

उसके बाद हरिहरपुर ओपी प्रभारी शौकत खान ने घटना स्थल पर पहुंच कर गाड़ी को अपने कब्जे में किया उसके बाद ग्रामीणों को कोशिश किया कि लोग जाम हटा दें पर लोग अधिकारी के आने की मांग पर डटे रहे।
लोगों का मांग था कि पीड़ित परिवार को मुवावजा के तौर पर एक आवास, बोलेरो मालिक के ऊपर प्राथमिकी हो कि वह 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को गाड़ी चलाने को क्यों दिया गया?
कांडी प्रखंड के बीपीओ सोनू कुमार, व रोजगार सेवक राजेश शुक्ला, कर्मचारी गणेश चौधरी मौके पहुंच कर मुवाज़े की लिखित आवेदन लिए व लोगों को समझाबुझा कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया।