भंडरिया : भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक अरुण कुजूर का मंगलवार को निधन हो गया । इनके निधन से भंडरिया के पारा व सरकारी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों में काफी शोक की लहर है। भंडरिया बीआरसी कार्यालय में मृतक अरुण कुजूर की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शिक्षकों ने बताया कि अरुण कुजुर बार-बार पूछा करते थे,कि पारा शिक्षकों की नियमावली बनी कि नहीं, पारा शिक्षक कब स्थाई होंगे। झारखंड सरकार द्वारा पारा शिक्षक की नियमावली बनाने में हो रहे विलंब से काफी दुखीत थे। सरकार के द्वारा नियमावली बनाने के सिर्फ आश्वासन मिलने और उनकी सेवा स्थाई नहीं होने से काफी सदमे में थे।
इसी बीच इनकी तबीयत और बिगड़ गई। पारा शिक्षकों की सेवा स्थाई नहीं होने की सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। मृतक अरुण कुजूर की हालत बिगड़ता देख इन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। इनकी मृत्यु से घर के लोगों में काफी शोक व्याप्त है।