रमना : गढवा रोड़-चोपन रेलखंड पर रमना रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार के दोपहर करीब साढे बारह बजे रेल इंजन की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी उदय पासवान के 35 वर्षीय विवाहिता पुत्री मीना देवी की मौत घटना स्थल पर हो गई। मृतक के स्वजनों के मुताबिक मीना देवी कई वर्षों से मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रही थी। घटना की सूचना पर पहुंचे गढ़वा रोड़ रेल पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अनुसंधान आरंभ कर दिया है।